Lok Sabha Elections 2024: तीसरे फेज की वोटिंग जारी, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया मतदान

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Elections 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के लिए वोटिंग सुबह से ही जारी है. आज देश के 93 लोकसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे 1300 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी. आज का मतदान बहुत खास रहने वाला है. क्योंकि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना) और मनसुख मांडविया (पोरबंदर) समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता करेगी.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. खास बात ये है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद शहर में जाकर वोटिंग की है. इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अपने गृह राज्य गुजरात में वोटिंग किए हैं.

पीएम मोदी ने की जनता से ये अपील

पीएम मोदी का मतदान केंद्र गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित निशान हायर सेकंडरी स्कूल में है. यहां उन्होंने करीब 7.30 बजे पहुंच कर मतदान किया. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी का स्वागत किया. यहां काफी संख्या में लोग भी पीएम मोदी को देखने पहुंचे थे. पीएम ने उन सभी का अभिवादन स्वीकार किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी. हमारे देश में दान का बहुत महत्व है और उसी भावना से देशवासियों को ज्यादा से ज्यादा वोट करना चाहिए.

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला. केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है.

BJP प्रत्याशी से भिड़े TMC के बूथ प्रेसिडेंट

लोकसभा चुनाव 2024 तीसरे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित जंगीपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प हुई.

Latest News

Attack On Cargo Ship: मालवाहक जहाज पर अदन की खाड़ी में हमला, ब्रिटिश सेना और हमलावरों में मुठभेड़

Attack On Cargo Ship: बुधवार को यमन के तट के पास स्थित रणनीतिक समुद्री क्षेत्र अदन की खाड़ी में...

More Articles Like This

Exit mobile version