Lucknow: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे PM, भाजपा कार्यालय पर जश्न, देखे तस्वीरें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी कार्यकर्ताओं के सिर चढ़कर बोली. पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस दौरान एक-दूसरे मुं मीठा कराने के साथ ही जमकर आतिशबाजी की. ठुमके लगाकर अपनी खुशी का इतजार किया.

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी कार्यकर्ताओं के चेहर के उत्साह के रूप में दिखाई दी. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की. इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी की.
पार्टी का झंडा लहराते हुए महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने इस जश्न में जमकर ठुमका लगाया. इस दौरान भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगे.

भाजपा मुख्यालय में आयोजित जश्न में पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं और उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा.

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचीं और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने उत्साह के बीच सभी को बधाई दी. भाजपा कार्यालय में भारत माता की जय के नारे लगे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पुराने वैभव को प्राप्त करने के लिए बढ़ रहा है.

उधर, एनडीए की जीत को लेकर संसदीय दलों की बैठक में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर दोहराया कि उनके जीवन का हर एक पल देश के लिए है. आने वाले पांच साल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा और खुशहाली व समृद्धि आएगी.

मालूम हो कि इस बार के चुनाव में एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है. इससे यह तय हो गया है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है. इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Latest News

West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी का दावा, 30 हजार वोटों से हारेंगी ममता बनर्जी, डरी हुई हैं सीएम

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. 11 बजे...

More Articles Like This

Exit mobile version