कहां से चुनाव लड़ेंगे सीएम शिवराज और नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी की चौथी लिस्ट में हुआ स्पष्ट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Candidate fourth List: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज तिथियों की घोषणा की गई है. सभी राज्यों को मिलाकर 7 से 30 नवंबर के बीच मतदान होगा. वहीं, आज भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पहली सूची जारी की है. जिसमें 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है.

वहीं, मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों की चौथी सूची बीजेपी द्व्रारा जारी की गई है. इस सूची में 57 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

राजस्थान में बीजेपी ने पहली सूची की जारी
विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही बीजेपी ने राजस्थान की पहली सूची जारी कर दी है. उम्मीदवारों की सूची में कुल 41 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. बीजेपी ने अपनी पहली सूची में पार्टी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत सात सांसदों को मैदान में उतारा है. इतना ही नहीं बीजेपी ने कई दिग्गजों के टिकट को भी काट दिया है.

पहली सूची देखने के बाद कई नेता चौंक गए हैं. दरअसल, जयपुर के विद्याधरनगर से पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This