MP Election Results 2023: MP में दिख रहा बीजेपी का दमखम, सीएम शिवराज बोले- एमपी के मन में मोदी हैं

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Election Results 2023: 5 में से 4 राज्यों में विधानसभा के लिए हुए वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी को तीन राज्यों में बढ़ मिल रही है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शुरुआती रुझानों में बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है. वहीं, राजस्थान में भी बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, एमपी में भाजपा 147 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है.

इस बीच सियासी बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में म.प्र है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं. हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे.

जानकारी दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की. दौरान उन्होंने कहा कि आज भी 2-3 दिसंबर की रात याद आती है तो हम कांप उठते हैं. गैस के कारण हमारे हज़ारों भाई-बहनों और बच्चों ने अपनी जान गंवाई. भोपाल का वो दृश्य भूला नहीं जा सकता. मैं उन सब भाई-बहनों के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करना चाहता हूं.

यह भी पढ़ें- MP Election Result: मध्य प्रदेश में बहुमत के आंकड़े से काफी आगे BJP, कांग्रेस पीछे


Latest News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रंका भी डिटेन

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर...

More Articles Like This

Exit mobile version