तीसरी बार PM बनने से पहले आडवाणी से आशीर्वाद लेने पहुंचे नरेंद्र मोदी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्‍लीः शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेने से पहले उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान उन्‍होंने वरि‍ष्‍ठ भाजपा नेता को गुलदस्‍ता भेंट किया. वहां आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी मौजूद थीं.

इससे पहले संविधान सदन के सेंट्रल हाल में एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार दल का नेता चुना गया. वे रविवार (9 जून) को राष्‍ट्रपति‍ भवन में प्रधानमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे. नरेंद्र मोदी के साथ अन्‍य मंत्री भी शपथ लेंगे.

ये भी पढ़ेः राहुल गांधी को इस केस में मिली राहत, बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

Latest News

Valentines Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत मैसेज, ऐसे करें मोहब्बत का इजहार

Valentines Day 2026 Wishes:  आज पूरी दुनिया प्यार के रंग में रंगी है. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentines...

More Articles Like This