विपक्ष अपना परिवार बचाने और भ्रष्टाचार छुपाने के लिए लड़ रहा चुनाव, कांग्रेस पर बरसे सीएम धामी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग होनी है. इससे पहले शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने विपक्षी नेताओं को लेकर कहा कि विपक्षी नेताओं के पाप गंगा मैया में भी नहीं धुल सकेंगी. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कल लखनऊ में थे और यहां पर भाजपा उम्मीदवार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए लोगों से समर्थन मांगा.

विपक्ष पर बरसे सीएम धामी

लखनऊ के टेढ़ी पुलिया कल्याणपुर में प्रधान लान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड से भी राजनाथ सिंह जी का गहरा संबंध है, उनके घर की एक बहू हमारी उत्तराखंड की बेटी है, इसलिए उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव भी है.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि राजनाथ सिंह जी ने अपने प्रयासों से लखनऊ की तस्वीर बदलने का काम किया है. एक्सप्रेस वे, रिंग रोड, नया टर्मिनल, फ्लाईओवर जैसी अनेक विकास योजनाएं उनके प्रयास से लखनऊ में जमीन पर उतरी हैं.

उन्‍होंने कहा ”विपक्ष चुनाव अपने परिवार को बचाने, पापों, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लड़ रहे हैं, पर विपक्षियों के पाप गंगा मैया में भी नही धुल सकेंगे.” वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि हाल ही में आए एक जनसंख्या आकलन में 1950 से अब तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी की घटती संख्या को दर्शाया गया है. अब तक कुल 14 प्रतिशत आबादी घटी है. पर इसके साथ ही एक आबादी बढ़ गई है. हर एक भारतवासी का ये प्रश्न है कि ऐसा क्यों हुआ.

‘देश का भविष्य चुनने का चुनाव’

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू आबादी की घटती संख्या की जिम्मेदार कांग्रेस है. एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओं की आबादी घटती रही, क्योंकि इन्होंने हमेशा सनातन को नीचा दिखाया है. आगामी चुनाव केवल सांसद चुनने का चुनाव नहीं अपितु ये देश का भविष्य चुनने का चुनाव है. देशद्रोही शक्तियां आज जातिवाद वर्गवाद के नाम पर मोदी जी को रोकने के लिए विपक्ष का स्लीपर सेल बनकर काम कर रही हैं.

सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए है. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई. देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है. भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है.

यह भी पढ़ें: PM Modi Patna Road Show: बिहार में PM मोदी के स्वागत के लिए खास इंतजाम, नाश्ते-डिनर के साथ लंगर का भी चखेंगे स्वाद

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version