14 मई को पीएम मोदी दाखिल करेंगे नामांकन, एक दिन पहले होगा भव्य रोड शो; BJP ने पूरी की तैयारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Nomination: पीएम मोदी को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है. इस लोकसभा सीट से पीएम मोदी अपना नामांकन 14 मई को दाखिल करेंगे. इसके ठीक एक दिन पहले यानी 13 मई को वह वाराणसी में 5 किलोमीटर से लंबा रोड शो करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार महामना के सम्मान के साथ रोड शो शुरू होगा और महादेव के आशीर्वाद तक तीन घंटे तक यह चलेगा. बीजेपी पीएम मोदी के रोड शो ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है. इस रोड शो के रास्ते में कुल 100 प्वाइंट्स बनाए गए हैं. इन पॉइंट पर पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. आइए आपको इस रोड शो और पीएम मोदी के नामांकन की तैयारियों के बारे में बताते हैं.

कहां से कहां तक रोड शो

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई को पीएम अपना नामांकन करेंगे. वहीं, ठीक इसके एक दिन पहले यानी 13 मई को वह काशी में बड़े रोड शो में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये रोड शो लंका स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से शुरू होगा और काशी विश्वनाथ मंंदिर तक समाप्त होगा. सबसे पहले पीएम मोदी लंका स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

ये रोड शो अस्सी के रास्ते से सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के रास्ते मंदिर पहुंचेगा. पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा पाठ करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम का ये रोड शो शाम के 5 बजे शुरु होगा और रात के 8 बजे समाप्त होगा. इस रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना है.

रोड शो की तैयारी अंतिम चरण में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रोड शो को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बीजेपी इस रोड शो को भव्य बनाने की योजना में लगी है. इस रोड शो के दौरान बीजेपी ने दस लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है. पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की पूरी तैयारी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि वाराणसी में मालवीय प्रतिमा से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक कुल 11 बीट बनाए गये हैं. इन 11 बीट की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी गई है.

14 मई को पीएम करेंगे नामांकन

जानकारी हो कि पीएम मोदी 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन और मां गंगा की विशेष पूजा करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र से वह तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल करेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें: ‘2024 का चुनाव वोट फॉर जिहाद बनाम वोट फॉर विकास का’, तेलंगाना में बोले अमित शाह

Latest News

नई शुरुआत से लेकर पूजा तक…दशहरे पर कौन-से काम करना शुभ, जानें मान्यताएं

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम...

More Articles Like This

Exit mobile version