Rajasthan Crime: राजस्थान में बेटे ने की पिता की हत्या, फिर मासूम बेटे संग दे दी जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Crime News: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी प्रकाश में आती है, जिसके बारे में लोग सोचने को विवश हो जाते है. कुछ इसी तरह की घटना राजस्थान से आ रही है. यहां पाली इलाके में पारिवारिक विवाद को लेकर एक बेटे ने पहले अपनी पिता की हत्या कर दी. फिर अपने मासूम बेटे के साथ तालाब में कूदकर खुदखुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया.

पाली ग्रामीण के डीएसपी रत्नाराम देवासी ने बताया
घटना के संबंध में पाली ग्रामीण के डीएसपी रत्नाराम देवासी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात कुलथाना गांव में हुई. डीएसपी ने कहा कि प्रकाश पटेल (30 वर्ष) ने कथित तौर पर तलाक के विवाद को लेकर अपने पिता दुर्गाराम पटेल (65 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी.

पिता की हत्या के बाद बेटे के साथ तालाब में कूदकर की आत्महत्या
अपने पिता की हत्या करने के बाद प्रकाश अपने पांच वर्षीय बेटे राहुल के साथ एक तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उनके शव तालाब से बाहर निकाले गए. उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उधर, इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है.

Latest News

असम में दिखेगा भारतीय नौसेना का दमखम, पीएम मोदी 14 फरवरी को इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Visit Assam: भारत इन दिनों लगातार अपनी सैन्य तैयारियों को और मजबूत करने में जुटा हुआ है....

More Articles Like This

Exit mobile version