PM Modi Meditation: 36 घंटे से नींबू-पानी के सहारे ‘तप’ कर रहे PM Modi, ध्यान मंडपम से साधना का वीडियो आया सामने

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Meditation: आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू है. सुबह 7 बजे से ही 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 30 मई से ध्यान लगा रहे हैं. वहीं, आज पीएम की साधना का आखिरी दिन है. 45 घंटे की साधना के बाद पीएम आज शाम को ध्यान मंडपम से बाहर आ जाएंगे. पीएम के साधना तप का एक वीडियो सामने आया है.

भगवान सूर्य को अर्घ्य देते दिखे पीएम

विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम से पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीएम भगवा रंग के पोशाक में प्रांगण में नंगे पैर चलते नजर आ रहे हैं. वो इस दौरान माला भी जपते दिखाई दे रहे हैं. सूर्योदय के समय पीएम ने हल्की आवाज में मंत्रोच्चार के साथ सूर्य देव को अर्घ्य भी दिया. बता दें कि पीएम मोदी 45 घंटे की साधना कर रहे हैं. वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल में एक एकांत पल बिता रहे हैं.

विवेकानंद की मूर्ति की पीएम ने की परिक्रमा

वहीं, आगे वीडियो में पीएम भगवान की पूजा करते दिखे. इसके बाद वो रॉक मेमोरियल के गलियारे में नंगे पांव भ्रमण करते हैं. इस दौरान पीएम ने विवेकानंद की मूर्ति पर फूल अर्पित किया और वो मूर्ति की परिक्रमा भी करते नजर आए. साथ पी पीएम ने यहां अनुलोम-विलोम भी किया. इसके बाद पीएम ने सूर्योदय के समय हवा का आनंद भी लिया.

ये भी पढ़ें- Voting Percentage: सातवें चरण के चुनाव में अब तक कितना हुआ मतदान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

नींबू-पानी के सहारे कर रहे तप

बता दें कि पीएम मोदी 30 मई की शाम से साधना कर रहे हैं. अभी वो आज शाम तक साधना करेंगे. इस दौरान पीएम ने केवल नींबू-पानी का ग्रहण किया है. वो सूर्योदय से पहले ही अपनी ध्यान साधना शुरू कर दे रहे हैं. रॉक मेमोरियल से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी रॉक मेमोरियल के बराबर में मौजूद संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का भी दर्शन करने जा सकते हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version