Puducherry BJP List: बीजेपी ने जारी की नौं उम्मीदवारों की सूची, मनादीपेट से गृह मंत्री नमासिव्यम लड़ेंगे चुनाव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Puducherry BJP List: पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव में जीत का झंडा लहराने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारियां और तेज कर दी है. इसी क्रम में भाजपा ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए नामों का ऐलान कर दिया हैं. इस सूची के तहत राज्य के गृह मंत्री ए नमासिव्यम राज्य की मनादीपेट सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं राज भवन सीट से वीपी रामालिंगेम को टिकट दिया गया है.

पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नितिन नवीन ने की. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए. पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया जाएगा.

क्रमांकविधानसभा संख्या व नामउम्मीदवार का नाम
11 – मन्नादीपेटए. नमासिव्यम
23 – ओस्सुडू (SC)ई. थीप्पैनथन
312 – कालापेटपी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
414 – राज भवनवी.पी. रामालिंगम
518 – मुदलियारपेटए. जॉनकुमार
620 – मनावेलीएम्बालम आर. सेल्वम
725 – तिरुनल्लारजी.एन.एस. राजशेखरन
828 – नेरावी-टीआर पट्टिनमटीकेएसएम मीनाक्षी सुंदरम
929 – माहेए. दिनेशन
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This