हिमाचल में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में BJP! क्रॉस वोटिंग के चलते खतरे में सुक्खू सरकार?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है. अब सभी को नतीजों का इंतजार है. आज शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे. हालांकि इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की भी खबरे आई हैं. माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है. वर्तमान में बीजेपी राज्यसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार है.

कहा जा रहा है कि इस राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की हैं. इसका आंकड़ा 9-10 विधायकों का हो सकता है. अगर राज्य में बीजेपी उम्मीदवार जीता तो भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी.

जानकारी दें कि राज्य के 68 विधायकों ने राज्यसभा की इकलौती सीट के लिए आज वोट डाला. मंगलवार को वोट शिमला में विधानसभा में डाले गए. वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के पास 40 सीटें हैं. तीन निर्दलीय ने भी कांग्रेस को समर्थन दिया है, कल शाम को हुई पार्टी की बैठक में इस बात पह सहमति बनी थी.

इनके बीच मुकाबला

दरअसल, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के मुकाबला भाजपा के हर्ष महाजन से है. यहां आपको जानना चाहिए कि हर्ष महाजन दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं. उन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थामा था. बीजेपी राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के जीत का दावा कर रही है. ये तभी संभव है जब क्रॉस वोटिंग की गई हो. वहीं, भाजपा प्रत्याशी ने वोटिंग के बाद कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं और कुछ विधायकों को मैंने ग्रूम किया है. मतगणना के बाद पता चलेगा.

हिमाचल के सीएम ने कही ये बात

आज वोटिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हमारे 40 विधायक हैं, अगर कोई बिका नहीं होगा तो निश्चित तौर पर हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे. मेरा मानना है कि कांग्रेस की विचारधारा पर जो लोग चुन कर आए हैं उन्होंने पार्टी के समर्थन में वोट डाला होगा.”

यह भी पढ़ें: Delhi विधानसभा से भाजपा विधायकों के निलंबन का मामला, कार्यवाही पर HC ने लगाई रोक

Latest News

Hyundai Kia Sales: अमेरिकी बाजार में हुंडई और किआ का जलवा, अक्टूबर में बिक्री के टूटे पुराने रिकॉर्ड

Hyundai Kia Sales: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों हुंडई मोटर और किआ ने अमेरिकी बाजार में अक्टूबर...

More Articles Like This

Exit mobile version