राज्यसभा चुनाव के लिए MLA डा. राजेश्वर सिंह ने Lucknow में किया मतदान, कहा- श्री सुधांशु त्रिवेदी जी सहित सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Rajya Sabha Election 2024: यूपी के सरोजनी नगर से विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए लखनऊ में मतदान किया. उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी जी सहित तमाम उम्मीदवारों को शुभकामना देते हुए कहा- “उनकी जीत सुनिश्चित है, मेरी मेरी मंगलकामनाएं”.
संवैधानिक मूल्यों को मजबूती के लिए किया मतदान
ईडी के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर और राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए लिखा- देश की संसदीय प्रणाली के उच्च सदन, लोकतान्त्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण सदन (राज्यसभा) के लिए मतदान के उत्सव को लेकर मन में उत्साह है.
सुधांशु त्रिवेदी जी सहित सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित
राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में आज विधान भवन, लखनऊ में मतदान कर अपने दायित्व का निर्वहन किया. राष्ट्रोत्थान हेतु समर्पित एवं प्रदेश के चतुर्दिक विकास हेतु संकल्पबद्ध भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी जी समेत सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है. मेरी मंगलकामनाएं !
ये भी पढ़े: Patanjali Advertising Claim: सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के विज्ञापन दावे पर जताई नाराजगी
Latest News

US Midterm Election Results: अमेरिकी संसद में गूंजा भारतवंशियों का नाम, पिया डांडिया समेत इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

US Midterm Election Results: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की मतगणना के साथ नतीजे सामने आने लगे हैं. इन चुनावों...

More Articles Like This

Exit mobile version