Lok Sabha Chunav: 88 लोकसभा सीटों पर होगा दूसरे चरण का मतदान, जानिए कहां-कहां होनी है वोटिंग?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2nd Phase Poll: 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग हो गई. अब दूसरे चरण के लिए प्रचार काफी तेज हो गया है. दूसरे चरण के लिए  26 अप्रैल को चुनाव होने को हैं. दूसरे चरण की वोटिंग 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर होगी. इस चरण में 1206 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसी चरण में केरल की सभी 20 लोक सभा सीटों पर वोटिंग होगी.

आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए केरल में सबसे अधिक 500 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. हालांकि, नाम वापसी के बाद राज्य की 20 लोकसभा सीटों के लिए कुल 194 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसी के साथ कर्नाटक में 491 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. माहाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट पर 92 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. यहां भी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है.

88 सीटों पर होना है मतदान

दूसरे चरण के लिए देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इस चरण में कुल 1206 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके किस्मत का फैसला जनता करेगी. आइए आपको बताते हैं किन सीटों पर मतदान होना है….

  • असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव.
  • बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका.
  • छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर.
  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा.
  • कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार.
  • केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम.
  • मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद.
  • महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी.
  • राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा.
  • त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व.
  • उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा.
  • पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट.

यह भी पढ़ें: Candidates Chess Tournament: ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने तोड़ा कास्परोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, बनें सबसे युवा चैलेंजर

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version