West Bengal CM Oath Ceremony: आज पश्चिम बंगाल में एक नया इतिहास रचने जा रहा है. आज बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में 293 में से 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. जिसके बाद ममता बनर्जी की सत्ता गिर गई. वहीं, अब शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण
आज 11 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इस एतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने की उम्मीद है. बता दें कि बीते दिन अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया था. ये फैसला कल शाह की अध्यक्षता में नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक में लिया गया.
कोई दूसरा नाम प्रस्तावित नहीं किया गया West Bengal CM Oath Ceremony
इस फैसले के बाद अमित शाह ने कहा, “राज्य विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुल आठ प्रस्ताव प्राप्त हुए. सभी प्रस्तावों में केवल एक ही नाम था. दूसरे नाम के प्रस्ताव के लिए पर्याप्त समय दिया गया था. लेकिन कोई दूसरा नाम प्रस्तावित नहीं किया गया. इसलिए, मैंने पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी का नाम प्रस्तावित किया है.”
ममता बनर्जी को दी मात
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया. इससे पहले भी 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम से उन्होंने ममता बनर्जी को मात दी थी. आज बंगाल में भाजपा के युग की शुरुआत होने जा रही है.

