Telangana Election 2023: तेलंगाना में वोटिंग खत्म, जानिए कितने प्रतिशत पड़े वोट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Election 2023: तेलंगाना में वोटिंग आज शाम 5 बजे समाप्त हो गई. इसी के साथ सभी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव समपन्न हो गए हैं. तेलंगाना में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही थी. विधानसभा चुनाव के लिए राज्य भर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए थे. सभी मतदान केंद्रों को मिलाकर कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे के. टी. रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं.

जानिए कितने प्रतिशत पड़े वोट
जानकारी दें कि तेलंगाना में आज सुबह से हो रही वोटिंग में लोगों ने जमकर हिस्सा लिया है. मतदान बूथों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली है. वोटिंग प्रतिशत के बारे में बात करें तो राज्य में दोपहर तीन बजे तक के आंकड़े सामने आ गए हैं. राज्य में दोपहर 3 बजे तक 51.89 फिसदी मतदान हुआ है. ये आंकड़े केवल दोपहर 3 बजे तक के हैं. फाइनल वोटिंग प्रतिशत कुछ देर में आएंगे.

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
उल्लेखनीय है कि सभी 5 राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. अब सभी को मतगणना का इंतजार है. जानकारी हो कि 7 नवंबर से वोटिंग प्रक्रिया चल रही थी. अब सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले गए थे. मिजोरम में भी 7 नवंबर को ही वोट डाले गए. राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले गए. वहीं, तेलंगाना में आज यानी 30 नवंबर को वोट डाले गए हैं. सभी राज्यों के परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: अब महिला होमगार्डों को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, आईजी की सिफारिश पर शासन नेलगाई मुहर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This