UP: भाजपा ने MLC चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, पढ़िए पूरी लिस्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP MLC Election: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 6 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया हैं. पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद सहित 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है.

मालूम हो कि विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा की ओर से पहले ही पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं. अब 6 और नामों के ऐलान के साथ पार्टी ने सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This