West Bengal Election 2026: बंगाल में 11 बजे तक 39.97% मतदान, बूथों पर लगी लंबी कतारें, ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप

Must Read

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक लगभग 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बद्र्धमान में वोट पड़ेंगे.

चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती

इन जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, हालांकि उसने भी कमर कस रखी है और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. इस बीच राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि अगर कहीं भी किसी बटन को दबाने में गड़बड़ी या शिकायत सामने आती है, तो उसकी जांच की जाएगी. यदि शिकायत सही पाई गई, तो संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराया जाएगा.

डरी हुई हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

भाजपा उम्मीदवार और नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डरी हुई हैं, क्योंकि उनकी पुलिस की जगह अब केंद्रीय बल तैनात हैं. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी को कोई समस्या है तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए. सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस बार भवानिपुर सीट पर ममता बनर्जी कम से कम 30 हजार वोटों से हारेंगी और लोगों को बिना डर के मतदान करने दिया जाना चाहिए.

ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप

वहीं, उत्तर 24 परगना के कुछ मतदाताओं ने भी ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप लगाया. एक मतदाता ने कहा कि वह हार के डर से अपने साथ गुंडे लाई थीं और उनकी गाड़ी से उतरे एक व्यक्ति ने लोगों को धमकाया. बसंती विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार ने आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है. उन्होंने कहा कि करीब 200-250 लोगों की भीड़ ने उनकी कार पर लोहे की रॉड और बांस से हमला किया.

इसे भी पढ़ें. Israel Attacks Hezbollah: हिज्बुल्लाह की सुरंगों को इजरायल ने बम से उड़ाया, सामने आया वीडियो

Latest News

IPL 2026: वानखेड़े में MI-SRH के बीच अहम मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में आगे है ये टीम

IPL 2026 MI Vs SRH: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला बुधवार की शाम को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस...

More Articles Like This