West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग जारी, 1 बजे तक 61% से अधिक मतदान, ISF प्रमुख और TMC समर्थकों में झड़प

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार यानी आज मतदान जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 11 बजे तक हुगली जिले में 43 फीसदी, हावड़ा में 39 फीसदी, कोलकाता उत्तर में 38 फीसदी और कोलकाता दक्षिण में 36 फीसदी मतदान हुआ है.

मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश

भांगर के प्रानगंज में आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बूथ नंबर 233 और 234 पर झड़प हो गई. नौशाद सिद्दीकी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता पोलिंग बूथ से सिर्फ 100 मीटर के दायरे में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘मैंने केंद्रीय बलों से अपील की है कि वे इस मामले को देखें. जब मैं अपनी कार में था तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ गाली-गलौज की.

शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प

फिलहाल, मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. लोग 2023 के पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाए थे, इस बार लोग मतदान कर पा रहे हैं और हमें उम्मीद है कि लोग टीएमसी के खिलाफ और हमारे पक्ष में वोट करेंगे.’ इसी बीच भवानीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया.

पूरे इलाके में अफरा-तफरी

वहीं, इस बारे में शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं. ये मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं. वहीं, बूथ पर मतदान करने पहुंचे एक मतदाता ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु यहां दौरा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया. इसके जवाब में मौके पर मौजूद भीड़ ने जय बांग्ला के नारे लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग के बीच भाजपा महिला प्रत्याशी पर हमले की कोशिश, TMC पर धमकी देने का भी आरोप

Latest News

गोल्फ जगत में शोक की लहर, दिग्गज चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन

Lucknow: भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन...

More Articles Like This

Exit mobile version