West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें आज यानी 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां सभी सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग हो रही है. इलस दौरान जगह-जगह बवाल की खबरें सामने आ रही हैं.
VIDEO | West Bengal Election 2026: BJP candidate from Asansol Dakshin seat Agnimitra Paul's car was reportedly stoned damaging the glass of the vehicle in Rahmat Nagar area. She has filed a complaint at Hirapur Police Station.#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
(Full… pic.twitter.com/0oYx4VRIN9
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए. इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने हिरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.