West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% वोटिंग, SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में 12% की आई कमी

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1:00 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 62.18% दर्ज किया गया है. राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदान प्रक्रिया जारी है. 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

3.60 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला 

वहीं कृष्णानगर में आयोजित चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने बंगाल में झालमुड़ी खाई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उसकी मिर्च की तीखी जलन TMC को महसूस हो रही है. बता दें कि आज के मतदान मेंकरीब 3.60 करोड़ मतदाता 1452 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इस चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के अहम क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जिसे चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2450 कंपनियां तैनात

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2450 कंपनियां तैनात की हैं. लगभग 2.5 लाख जवान संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर निगरानी रख रहे हैं. हर मतदान केंद्र पर सख्त सुरक्षा और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. यह चुनाव मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के बाद हो रहा है, जिसके चलते राज्य में मतदाताओं की संख्या में करीब 12% की कमी आई है.

TMC और BJP के बीच सीधी टक्कर

इस बदलाव ने चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित किया है. पहले चरण को लेकर सत्ताधारी TMC और BJP के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. 2021 के चुनाव में इन 152 सीटों में से BJP ने 59 और TMC ने 93 सीटें जीती थीं. इस बार TMC के लिए उत्तर बंगाल में अपनी पकड़ बनाए रखना बड़ी चुनौती है, जबकि BJP यहां बढ़त को मजबूत करने की कोशिश में है.

इसे भी पढ़ें. Tamil Nadu Election 2026 Voting: सुबह 11 बजे तक 37.56% मतदान, तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार

Latest News

गुजरात: भरूच की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बीच लगी भीषण आग, कई मजदूर झुलसे

गुजरात: गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भरूच जिले के झगड़िया स्थित जीआईडीसी क्षेत्र में मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम...

More Articles Like This

Exit mobile version