Bengal Election: ‘भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’, मतदाताओं से अमित शाह की अपील

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग की बीच मतदाताओं से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए महिलाएं और युवा अधिक से अधिक मतदान करें.

अमित शाह ने की ये अपील

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें.”

‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें West Bengal Election

उन्होंने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से अपील करते हुए आगे लिखा, “आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा. बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो. ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें.”

पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “आज 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलें और हमारे लोकतंत्र को और भी अधिक जीवंत व सहभागी बनाएं. विशेष रूप से, यह अत्यंत आवश्यक है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में आगे आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.”

रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “देश के एक सजग नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें. इस तरह हम न केवल भारतवर्ष के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं, बल्कि एक समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को और मजबूत कर सकते हैं.”

‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया

इस अवसर पर पीएम मोदी ने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “राज्ञो हि व्रतमुत्थानं यज्ञः कार्यानुशासनम्. दक्षिणा वृत्तिसाम्यं च दीक्षितस्याभिषेचनम्॥” इसका अर्थ है- ‘लोक कल्याण की दृष्टि से प्रजा का सतत उत्थान करना, यज्ञरूप कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना, न्यायपूर्ण निर्णय करना, उदारतापूर्वक दान देना, सभी के साथ समभाव रखना तथा दीक्षित भाव से स्वयं को शुद्ध, संयमित और समर्पित बनाए रखना, यही जनप्रतिनिधि का वास्तविक संकल्प है.’

सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में 142 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई. इस चरण में 3.12 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे.

ये भी पढ़ें- Bengal Election: दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान शुरू, पीएम मोदी ने मतदाताओं से की ये अपील

Latest News

West Bengal Election 2026: बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोकने के लिए BJP को दें वोट- आचार्य प्रमोद कृष्णम की अपील

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है. इसी...

More Articles Like This

Exit mobile version