West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ 90% मतदान, तमिलनाडु में भी बंपर वोटिंग

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग हुई. तमिलनाडु में 82.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. दोनों राज्यों मे शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है. बंगाल में वोटिंग के आंकड़े सामने आने के बाद CM ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता ने SIR के विरोध में बंपर वोटिंग की है.

चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत

वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कतारें और भारी भीड़ देखी जा रही है. दोपहर 3 बजे तक राज्य में कुल 78 प्रतिशत वोट पड़े थे. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा और तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत दर्ज किया गया.

विधानसभा चुनावों का पहला चरण

इससे पहले गुरुवार सुबह 11 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत की बात करें, तो पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत दर्ज किया गया. पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. यह दो चरणों में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों का पहला चरण है. इस बार चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला क्योंकि कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं.

वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में अभी-अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं. इनसे मत डरना. मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे.’ नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार पबित्रा कार ने कहा, ‘पोलिंग एजेंट बाहर निकले थे, तभी बीजेपी के गुंडों ने उनपर हमला किया. शिकायत तो होगी ही, हम शिकायत जरूर करेंगे.’

इसे भी पढ़ें. UP Board Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में कशिश-अंशिका संयुक्त टॉपर, 12वीं में शीर्ष पर शिखा वर्मा

Latest News

Weather Update 4 August: आसमान से फटेगा ‘बादलों का बम’! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तूफानी...

देशभर में मानसून का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है. IMD ने 4 अगस्त को 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली और पहाड़ी राज्यों तक कई इलाकों में मौसम खतरनाक हो सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version