डेनमार्क में हादसाः दो ट्रेनों की टक्कर, 17 लोग घायल, पांच लोगों की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Denmark Train Collision: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन से बड़ी खबर सामने आई है. यहां को दो ट्रेनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में 17 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की पुष्टि इमरजेंसी सर्विस ने की है.

हिल्लेरोड और कागेरुप को जोड़ने वाली ट्रेन लाइन पर हुआ हादसा

यह हादसा हिल्लेरोड और कागेरुप को जोड़ने वाली ट्रेन लाइन पर हुआ. दोनों ट्रेनें पीली और ग्रे रंग की थीं, जिनके आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमों ने अंदरूनी हालात को अराजक बताया.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, ट्रेनों की टक्कर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6:30 बजे हुई. उस समय दोनों ट्रेनों में कुल 38 यात्री सवार थे. अग्निशमन और बचाव सेवा के प्रमुख क्रिस्टोफर बुहल मार्टेकिल्डे ने बताया कि दोनों ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे बड़ी क्षति हुई और कांच के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए.

रेस्क्यू टीमों ने तुरंत कार्रवाई की

यह घटना एक जंगली क्षेत्र में हुई, जहां दोनों ट्रेनें एक-दूसरे के सामने खड़ी दिखाई दीं. रेस्क्यू टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और सभी यात्रियों को ट्रेनों से बाहर निकाल लिया. घायलों को एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए है, जिसमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. अन्य घायलों की चोटें हल्की बताई जा रही हैं. सभी घायलों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर लिया गया है और इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत जांच की जाएगी. फिलहाल, यह तय करना जल्दबाजी होगा कि टक्कर क्यों हुई. ग्रेटर कोपेनहेगन फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की बड़ी टीम घटनास्थल पर मौजूद रही.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version