West Bengal Elections Result: भवानीपुर में बड़ा उलटफेर! ममता बनर्जी को पछाड़ आगे निकले सुवेंदु अधिकारी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Elections Result: पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती दो घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सुबह 10 बजे तक के रुझानों में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है. वहीं, भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पछाड़ चुके हैं.

भवानीपुर में बड़ा उलटफेर West Bengal Elections Result 

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुबह 10.30 बजे तक 102 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं. रुझानों में भाजपा ने 63 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 37 सीटों पर आगे है. भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं. भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा सीट के साथ-साथ इस बार भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां रुझानों में शून्य पर हैं

सुबह 10.30 बजे तक के रुझानों में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने एक-एक सीट पर बढ़त बनाई है. कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां रुझानों में शून्य पर हैं.

मालदा जिले की कई सीटों पर आगे चल रही भाजपा

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जिन विधानसभा सीटों पर आगे हैं, वे मुख्य रूप से दक्षिण बंगाल के जिलों में केंद्रित हैं. वहीं, भाजपा के उम्मीदवार जिन विधानसभा सीटों पर आगे हैं, वे मुख्य रूप से उत्तर बंगाल के जिलों और साथ ही दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हैं. दिलचस्प यह है कि भाजपा के उम्मीदवार अल्पसंख्यक-बहुल मालदा जिले की कई सीटों पर आगे चल रहे हैं.

294 सीटों में से 293 सीटों की मतगणना हो रही

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उसे भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. माकपा और कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनावों में लगभग पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद अपनी मौजूदगी को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हुमायूं कबीर की एजेयूपी जैसी छोटी पार्टियां भी मैदान में हैं. पश्चिम बंगाल में सोमवार को विधानसभा की 294 सीटों में से 293 सीटों की मतगणना हो रही है. राज्य में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें- Bengal Election Results: बंगाल में BJP जीती तो कौन बनेगा CM? मिल गया इस सवाल का जवाब

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This

Exit mobile version