“पश्चिम बंगाल को कांग्रेस-लेफ्ट-TMC ने लूटा”, जोरासांको की चुनावी रैली में बोले CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के जोरासांको विधानसभा क्षेत्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस और फिर वामपंथी सरकारों ने बंगाल को लूटा. उसके बाद पिछले 15 साल से टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को  कंगाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

राज्य की पहचान काबा से नहीं, माँ काली बाड़ी से है

सीएम योगी ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि बंगाल की अस्मिता के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता. उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की पहचान काबा से नहीं, माँ काली बाड़ी से है. उन्होंने कहा कि इसे बदलने की कोशिश करने वालों को जनता जवाब देगी.

भगवान  राम के नाम से  चिढ़ है ममता दीदी को

मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून-व्यवस्था के हालात पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यहां धार्मिक आयोजनों पर पाबंदियां लगाई जाती हैं और अराजकता का माहौल है. उन्होंने कहा, ‘क्या हो रहा है बंगाल में गौहत्या होती है. भगवान  राम के नाम से  चिढ़ है ममता दीदी को.”  योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि अब यूपी में  “नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में है सब चंगा” की स्थिति है और माफिया पर कड़ी कार्रवाई की गई है.

जो भी कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, उसके खिलाफ…

सीएम योगी ने कहा कि जो भी कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है. मुख्यमंत्री ने कहा, “माफिया या गुंडा जो कोई कही भी  सर उठता है तो बुलडोज़र उनकी हड्डी-पसली को  हाईवे बनाने में उपयोग कर देता है.”

23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसको लेकर सभी पार्टिया युद्ध स्तर पर चुनावी सभा के साथ ही प्रचार-प्रसार में जुटी हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version