‘उनकी सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं’, ट्रोल होने के बाद आमिर खान ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aamir Khan On Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिन से दिल्ली के जंतर–मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वो परीक्षा पेपर लीक और भर्ती विवादों के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं. हालांकि, दिन–ब–दिन उनकी हालत ख़राब होती जा रही है. उनकी सेहत को लेकर देशभर की कई दिग्गज हस्तियां चिंता जता रही हैं. बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी सोनम वांगचुक का सपोर्ट कर रहे. वहीं, बॉलीवुड फिल्म 3 इडियट्स में सोनम वांगचुक से इंस्पायर किरदार निभाने वाले आमिर खान ने अभी तक उनको लेकर कोई बयान नहीं दिया था. जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. हालांकि, अब एक्टर ने इस पर फाइनली चुप्पी तोड़ी है.

एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, बीते दिन आमिर खान ने ‘लगान’ की स्क्रीनिंग के लिए लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग इवेंट में हिस्सा लिया था. इस दौरान एक्टर ने वहां बैठे फैंस के सभी सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उनसे सोनम वांगचुक को लेकर सवाल किया गया. दरअसल, इन दिनों ये चर्चा तेज है कि ‘3 इडियट्स’  आमिर कान का किरदार ‘रैचो’ सोनम वांगचुक से ही इंस्पायर था. ऐसे में इसे लेकर एक्टर से सवाल किया गया.

वो बहुत अच्छा काम कर रहे Aamir Khan On Sonam Wangchuk

इस सवाल के जवाब में आमिर खान ने कहा, “नहीं, असल में यह सच नहीं है. यह एक गलतफहमी है. जब हम ‘3 इडियट्स’ फिल्म बना रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था. मैंने हाल ही में चतुर का एक वीडियो देखा, जिसमें उसने ऐसा कहा था. लेकिन वह गलत है. हो सकता है कि चतुर ऐसा सोचता हो, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात (राजकुमार हिरानी या अभिजात जोशी)  जो फिल्म के दो लेखक हैं, हममें से किसी को भी मिस्टर सोनम के बारे में जानकारी नहीं थी. हालांकि, मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है. उनकी और उनके काम की इज्जत करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वे ‘3 इडियट्स’ के किसी किरदार पर आधारित हों.”

उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा

फिर आमिर से सोनम की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बारे में सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने कहा, “हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं, हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन खत्म कर दें.”

ये भी पढ़ें- हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैल विलियम्स का निधन, 91 की उम्र में उन्होंने ली अंतिम सांस

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This