रीक्रिएकट हुआ ‘Aashiqui 2’ वाला मूमेंट, छतरी के नीचे श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर को लगाया गले

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उनके लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस इवेंट में एक्ट्रेस की मुलाकात अपने को-एक्टर और रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य कपूर से हुई। इवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगा लिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रीक्रिएकट हुआ ‘आशिकी 2’ वाला मूमेंट

फिल्म ‘आशिकी 2’ में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने एक साथ काम किया था. अब जब ये दोनों एक इवेंट में मिले तो बारिश हो रही थी और जब दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया तो उनके ऊपर छाता था। ये पल उनकी फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ जैसा ही था. ऐसे में फैंस ये मूमेंट देखकर काफी खुश हो गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर एक जगह खड़ी हैं और उनके पीछे आदित्य रॉय कपूर भी हैं. आदित्य को देखकर श्रद्धा कपूर ने उन्हें गले लगा लिया। ऐसे में फैंस इस मूमेंट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ‘दोनों कितने क्लासी दिख रहे हैं.’ दूसरे फैन ने लिखा- ‘बारिश और फिर साथ में दोनों.’ तीसरे ने कमेंट किया- ‘इन्हें एक साथ पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हूं। ‘

ब्लैक साड़ी में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने मैचिंग स्लीव्लेस ब्लाउज के साथ इसे पेयर किया था। एक्ट्रेस मैचिंग स्टड्स और पोनी टेल बांधें बहुत प्यारी लग रही थीं, जबकि ब्लैक कलर के ब्लेजर सूट में आदित्य रॉय कपूर काफी हैंडसम दिख रहे थे। 2013 की फिल्म ‘आशिकी 2’ में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने काम किया था और तभी से दोनों के अफेयर की चर्चाएं आने लगी थीं। लेकिन दोनों ने कभी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया।

यह भी पढ़े: Anupam Kher ने कर ली बॉलीवुड छोड़ने की तैयारी? LinkedIn पर शेयर किया अपना CV

 

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version