Anupam Kher ने कर ली बॉलीवुड छोड़ने की तैयारी? LinkedIn पर शेयर किया अपना CV

लिंकडिन एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपने लिए नौकरी की तलाश कर सकते हैं। हर फील्स के लोग इस एप का इस्तेमाल करते हैं। वहीं अब बॉलीवुड सितारों ने भी इस एप के जरिए काम की तलाश करनी शुरू कर दी है। जी हाँ बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अनुपम खेर ने LinkedIn अपना सीवी शेयर कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दरअसल अपने लिंकडिन अकाउंट पर अनुपम खेर ने एक पोस्ट शेयर किया है। अनुपम खेर ने पोस्ट में अपना सीवी अटैच किया है। अपने सीवी शेयर कर अनुपम खेर ने करीब 500 फिल्मों का जिक्र भी किया है।

अनुपम खेर ने शेयर किया अपना सीवी

अनुपम खेर ने अपना सीवी शेयर करते हुए लिखा, हर 5 साल बाद मैं अपना सीवी शेयर करता हूं। शुक्र है कि मेरे पेशे में उम्र की कोई सीमा नहीं है। मुझे आशा है कि आपको मेरा सीवी पसंद आएगा। जय हो….अभिनेता की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रही है। अनुपम खेर के सीवी को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं। कई लोगों ने तो अभिनेता को नौकरी के ऑफर तक दे दिए हैं। दरअसल अनुपम खेर की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैं जल्द ही आपको जॉब के लिए कॉल करूंगा।

फैंन के लिए इंस्पिरेशन हैं अनुपम खेर

अनुपम खेर की पोस्ट पर एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपको नौकरी करने की क्या जरूरत है। आप जैसे सितारे तो हम लोगों के इंस्पिरेशन है। ऐसा रिज्यूम यहां किसी का नहीं होगा। अनुपम खेर ने कुछ समय पहले ही आर्टिकल 370 में काम करके सनसनी मचा दी थी। लेकिन बॉलीवुड में अनुपम खेर की एक्टिविटी काफी कम हो गई है। अनुपम खेर ने उम्र के साथ बॉलीवुड में काम करना थोड़ा कम कर दिया है।

Latest News

Ketu Astro Remedies: कुंडली में केतु से जुड़ी समस्या से हैं परेशान, बचने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

Ketu Astro Remedies: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन में हर ग्रह का कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है....

More Articles Like This

Exit mobile version