शोएब अख्तर अभिषेक बच्च‍न, शर्मा में हुए कंफ्यूज, एक्टर ने पाकिस्तानी टीम को…

Must Read

Abhishek Bachchan : सोशल मीडिया पर हमेशा बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन छाए रहते हैं. बता दें कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर फैंस को बहुत पसंद आता है. अपने एक्टिंग के बाद एक्‍टर अपने इस अंदाज के लिए भी काफी पॉपुलर हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस एशिया कप चल रहा है जिसमें पाकिस्तान और इंडिया दोनों फाइनल में पहुंच गए हैं और लोग दोनों देशों के बीच इस फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने फाइनल के बारे में बात करते हुए गलती से अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया और उनके ऐसा करने के बाद अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को ट्रोल कर दिया है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शोएब अख्तर कहते हैं मान लें कि पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देते हैं तो फिर मिडिल ऑर्डर के साथ क्या होने वाला है. क्‍योंकि उनका कहना है कि मिडिल ऑर्डर अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाता है.

एक्‍टर ने पाकिस्‍तानी टीम को किया ट्रोल

ऐसे में जैसे वो गलत नाम लेते हैं तो पैनल उन्हें तुरंत सही करता है कि अभिषेक शर्मा बच्चन नहीं. इस दौरान अब उनकी ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है. बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने छुटकी ली और उन्‍होंने एक पोस्‍ट के जरिए कहा कि ‘सर, पूरे सम्मान के साथ… मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर भी पाएंगे! इतना ही नही बल्कि मैं तो क्रिकेट खेलने में भी अच्छा नहीं हूं.’  ऐसे में अभिषेक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अभिषेक की पोस्‍ट पर यूजर ने लिखा

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि अभिषेक बच्चन ने शोएब अख्तर को बिना पिच पर कदम रखे ही क्लीन बोल्ड कर दिया और उसे क्रिकेट खेलने की ज़रूरत नहीं है… उसने ये भी कहा कि छक्के मारने के लिए उसके ट्वीट ही काफी हैं. दूसरे ने लिखा कि भाई एक ही टूर्नामेंट में 2 बार भारत से हार चुके हो, तो दिमाग और जुबान की बातें भी गड़बड़ हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें :- तुर्किए को F-35 देने को तैयार अमेरिका, आखिर क्यों एर्दोगन पर मेहरबान हो रहे डोनाल्ड ट्रंप?

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This