‘अपनी टीम पर ध्यान दो’, भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर हुए ट्रोल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

भारत को लेकर दिया था ये बयान

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के एक टीवी शो में कुछ दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान क्वालीफाई करे या न करे, लेकिन भारत निश्चित रूप से सेमीफाइनल में नहीं जाएगा. यह बयान उन्होंने कई बार दोहराया था. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलकाता में खेले गए सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इसके बाद से आमिर सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं.

मोहम्मद आमिर हुए ट्रोल T20 World Cup 2026

भारतीय फैंस आमिर को सलाह दे रहे हैं कि वे भारतीय टीम पर कोई टिप्पणी करने की जगह अपनी टीम को देखें और उसमें सुधार के लिए प्रयास करें. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने आमिर को उनकी फिक्सिंग वाली पुरानी कहानी भी याद दिलाई है. भारतीय टीम ने संजू सैमसन की बेहतरीन और नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक-एक कर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट गंवा दिए. पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन ने 50 गेंद पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेल भारत को जीत दिलाई. भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता. सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे. भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Sanju Samson ने खेली ऐतिहासिक पारी, विराट कोहली का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

Latest News

03 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This