MMS कंट्रोवर्सी में फंसी एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा बनीं मां सीता, रामायण का टीजर देख भड़क उठे फैंस

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakavya Shri Ramayan Katha: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. नितेश तिवारी की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों की एक्साइटमेंड और बढ़ गई है. रणबीर कपूर को प्रभु राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखना काफी रोमांचक होने वाला है. इसी बीच ‘रामायण’ पर आधारित एक और फिल्म चर्चा में आ गई है.

Mahakavya Shri Ramayan Katha का टीजर रिलीज

दरअसल, 4,000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘रामायणम’ के बाद ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में MMS कंट्रोवर्सी में रह चुकीं अंजलि अरोड़ा मां सीता का किरदार निभा रही हैं. एक्ट्रेस को माता सीता के किरदार में देखकर फैंस भड़क उठे हैं.

अंजलि अरोड़ा बनीं मां सीता

बता दें कि अंजलि अरोड़ा ‘कच्चा बादाम’ गाने पर वीडियो बनाकर सुर्खियों में आई थीं. इस वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. हालांकि, वो MMS कंट्रोवर्सी में भी फंस चुकी हैं. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. वहीं, अब ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में उन्हें मां सीता के किरदार में देखकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की ‘लव लॉटरी’ का टीजर रिलीज, रिश्तों और पुरुष अधिकारों पर उठे सवाल

More Articles Like This

Exit mobile version