Adil Durrani-Somi Khan Marriage: राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हनियां सोमी खान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Adil Durrani-Somi Khan Marriage: बी-टाउन की कंट्रोवर्शियन क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने अटपटे अंदाज से सुर्खियों में छाई रहती हैं. वहीं, उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Durrani) भी कुछ कम नहीं हैं. इसी बीच आदिल ने दूसरी शादी करके लोगों के साथ-साथ राखी को भी चौंका दिया है. आदिल बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोमी खान (Somi Khan) संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि आदिल की दुल्हनियां सोमी खान कौन हैं.

आदिल ने गुपचुप रचाई शादी

आदिल खान एक बार फिर अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने बिग बॉस 12 की खूबसूरत कंटेस्टेंट सोमी खान संग शादी कर ली है. दोनों ने जयपुर में की है. वहीं, अब अपने सोशल मीडिया पर अकांउट पर दोनों ने एक पोस्ट के जरिए इस खबर की जानकारी दी है. दोनों की शादी की तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है. फैंस आदिल की दूसरी पत्नी के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

 

पेशे से एक्ट्रेस हैं सोमी खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिल और सोमी ने जयपुर में सीक्रेट शादी की है. बता दें कि आदिल की पत्नी सोमी खान ने बिग बॉस 12 से सुर्खियां बटोरी थीं. वो एक एक्ट्रेस भी हैं. बिग बॉस के अलावा सोमी केसरिया बालम, हमारा हिंदुस्तान, न्याय जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सोमी की काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘मैदान’ का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़ी कर देगी सिंघम स्टार अजय देवगन की एक्टिंग

दोनों ने शेयर की शादी की तस्वीरें

दूसरी शादी को लेकर आदिल ने भी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, ‘यह मेरी पहली शादी है. वहीं, दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की है. तस्वीरों में दोनों ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. कपल ने हाथ में निकाह के पेपर्स भी लिए हैं. तस्वीरों को देखकर फैंस उन्हें शादी की बधाईयां भी दे रहे हैं.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version