Entertainment News: ‘कपड़ा तेरे बाप का जलेगी भी तेरे बाप की… आदिपुरुष के डायलॉग पर भड़के लोग, बुरे फंसे मनोज मुंतशीर

Must Read

Entertainment News: फिल्म आदिपुरुष कल लगभग देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज की गई. बहुप्रतिक्षित फिल्म के टीजर को जब लांच किया गया था. उस समय से ही इस फिल्म में कई परिवर्तन की बात कही जा रही थी. जिसके बाद चेंज किए गए. हालांकि जब इस फिल्म को रिलीज होना था उससे पहले से ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई. विगत रविवार से ही बुकिंग शुरू कर दी गई थी. जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि ये फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि पहले दिन सभी थिएटर लोगों से कचाकच भरे रहे.

लोगों को नहीं अच्छा लगा डायलॉग

इस फिल्म के डायलॉग संगीतकार मनोज मुंतशीर ने लिखें हैं. इस फिल्म के कई डायलॉग लोगों को नहीं भा रहे हैं. जिसमे हनुमान के किरदार के कई डायलॉग हैं. जिसमे सबसे ज्यादा बात हो रही है हनुमान के डायलॉग ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की’. इस डायलॉग को लोगों मे अमर्यादित बताया है. प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान अभिनीत आदिपुरुष पूरे भारत में रिलीज़ हो चुकी है। यहां सबसे शुरुआती समीक्षाएं हैं जो अब तक आई हैं। फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित है और हिंदू महाकाव्य रामायण का एक आधुनिक रूपांतर है।

दिल्ली एचसी में पड़ी फिल्म को बैन करने की याचिका

जानकारी दें कि फिल्म को लेकर एक बार फिर से विवाद बढ़ते नजर आ रहा है. कथित एक हिंदू संगठन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका डाली है. जिसमे कहा गया है कि फिल्म आदिपुरुष ने लोगों की भावनाएं को आहत की है. इस फिल्म को तत्काल प्रभाव से बैन किया जाए. वहीं इस पीआईएल में यह भी कहा गया है कि सेंसर बोर्ड को इस बात का निर्देश दिया गया है कि इस फिल्म के सर्टिफिकेट को रद्द करे.

यह भी पढ़ें-

Adipurush: अब आदिपुरुष को बैन करने की उठने लगी मांग, दिल्ली हाइकोर्ट में डाली गई याचिका

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This