सूरज पंचोली ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, पिता आदित्य का भी छलका दर्द, बोले-‘तेजाब’ में मुझे किया गया था रिप्लेस!

Mumbai: एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि आदित्य ने बेटे सूरज के बॉलीवुड छोड़ने के बारे में KRK के ट्वीट को रीपोस्ट किया है. सूरज ने तय किया है कि वह अब बॉलीवुड में काम नहीं करेंगे. वह अब जल्द ही अपना बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं. बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. किसी में हीरो तो किसी में विलेन का किरदार निभाया है.

तेजाब के लिए मैं, माधुरी दीक्षित के अपोजिट था पहली पसंद

आदित्य ने X हैंडल पर तेजाब से जुड़ा एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है. आदित्य पंचोली ने हाल ही में अपने X पोस्ट पर लिखा कि 1988 में आई तेजाब के लिए मैं, माधुरी दीक्षित के अपोजिट पहली पसंद था. डायरेक्टर एन चंद्रा जो अभी भी काफी एक्टिव हैं, इसकी पुष्टि कर सकते हैं. दुर्भाग्य से एक एक्टर ने अपने बड़े भाई (जो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं) के जरिए डायरेक्टर को मुझे रिप्लेस करने के लिए इन्फ्लुएंस किया. बाकी जैसे वो कहते ही हैं, सब इतिहास है.

लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है एक्टर का ये पोस्ट

इस पोस्ट में आदित्य ने बिना नाम लिए बोनी कपूर और उनके छोटे भाई-एक्टर अनिल कपूर का जिक्र किया. एक्टर का ये पोस्ट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. इसके अलावा आदित्य पंचोली ने KRK के उस ट्वीट को भी रीपोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सूरज पंचोली ने बॉलीवुड छोड़ दिया है. आदित्य के इस दावे के बाद अब सबकी निगाहें डायरेक्टर एन. चंद्रा की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं.

सूरज पंचोली ने बॉलीवुड में की थी वापसी

एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में उकसावे के आरोपों के कारण सालों तक सुर्खियों में रहे सूरज पंचोली ने बॉलीवुड में वापसी की थी. हीरो, सैटेलाइट शंकर और टाइम टू डांस जैसी अपनी पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद एक्टर ने सिनेमा का साथ नहीं छोड़ा था. अब सूरज पंचोली के बॉलीवुड छोडने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है.

इसे भी पढ़ें. Kenya Plane Crash: केन्या में हादसे का शिकार हुआ विमान, 12 लोगों की मौत

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version