यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाना शिल्पा शिंदे को पड़ा भारी, AICWA ने CM फडणवीस से की सख्त कार्रवाई की मांग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shilpa Shinde: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मेकर के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोपों को कबूल किया है, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे. इसी बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग Shilpa Shinde

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इंस्टाग्राम पर एक बयान में लिखा, “यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप किसी व्यक्ति की रेप्युटेशन, परिवार, बच्चों, करियर और मेंटल हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे आरोप किसी इंसान की इमेज को परमानेंटली मिट्टी में मिला सकते हैं और न केवल आरोपी बल्कि उसके परिवार और करीबियों के लिए भी विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.”

रियल सरवाइवर की बात पर विश्वास करना हो सकता है मुश्किल

AICWA ने आगे लिखा, “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) का मानना ​​है कि यदि कोई जानबूझकर झूठे आरोप लगाता है, तो इससे न केवल आरोपी को नुकसान होता है, बल्कि न्याय की मांग करने वाले जेनुअन विक्टिम की क्रेडिबिलिटी भी धूमिल होती है. ऐसी घटनाएं वैलिड शिकायतों पर डाउट क्रिएट कर सकती हैं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न के रियल सरवाइवर की बात को सुनना और उन पर विश्वास करना और भी मुश्किल बना सकती हैं.”

देवेंद्र फडणवीस से की ये अपील

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने आखिरी में लिखा, “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की अपील करता है. अगर ये प्रूव हो जाता है कि जानबूझकर झूठे आरोप लगाए गए थे, तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. झूठे आरोपों से निर्दोषों और न्याय की मांग करने वाले रियल पीड़ितों दोनों की रक्षा के लिए जवाबदेही जरूरी है. सत्य, निष्पक्षता और न्याय की जीत होनी चाहिए. झूठे आरोप और रियल हैरेसमेंट दोनों ही गंभीर मामले हैं, और कानून को सभी से उचित ढंग से निपटना चाहिए.”

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाल ही में शिल्पा शिंदे कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी. इस दौरान एक्ट्रे ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मेकर संजय कोहली के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करने की बात कबूली. उन्होंने कहा था, “यह कोई नहीं जानता, मैं सच कहने से नहीं डरती, और मैं फिर भी कहूंगी कि जो मैं कह रही हूं वह बहुत बड़ी बात है, मैंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर यौन उत्पीड़न का केस कर दिया था कि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था, और तब मैं उससे निकली हूं सेटल होके.

मैं ये आज पहली बार कबूल कर रही हूं

Shilpa Shinde ने आगे कहा, “तब किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया और मैंने केस उसी आधार पर किया, पुलिस तो सीधे एफआईआर करने के लिए ये बोलती है आपको गंदा लिखना पड़ेगा और मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं. मैं आज इसके जरिये बोल रही हूं वो झूठ था. मैं ये आज पहली बार कबूल कर रही हूं सच में. फिर हमारी सेटलमेंट हुई और जो हमारी पेमेंट थी जो तीन महीने बाद मिली थी वो क्लियर हुआ.”

ये भी पढ़ें- ‘मैं कानूनी धमकी या दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हूं’, तलाक विवाद के बीच सेलिना जेटली ने दिया जवाब

Latest News

दुधवा टाइगर रिजर्वः वाटर होल्स पर बुझ रही वनन्यजीवों की प्यास, पर्यटकों को आसानी से हो रहा दीदार

लखीमपुर खीरीः भीषण गर्मी के बीच दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को पानी की कमी का सामना न करना...

More Articles Like This

Exit mobile version