ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायक-गीतकार चिप टेलर का निधन, हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

Los Angeles: ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायक-गीतकार चिप टेलर का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. न्यूयॉर्क में जन्मे जेम्स वेस्ली वॉयट टेलर को एंजेलीना जोली के चाचा के रूप में भी जाना जाता था. उन्हें हिट गीतों ‘वाइल्ड थिंग’ और ‘एंजल ऑफ द मॉर्निंग’ के लिए जाना जाता था. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

बच्चों ने की निधन की पुष्टि

चिप टेलर के निधन की पुष्टि उनके बच्चों क्रिस और केली ने की. उनकी कथित रूप से सोमवार रात को हॉस्पिस केयर में मौत हो गई. चिप टेलर का वास्तविक नाम जेम्स वेस्ली वॉयट था, वह जॉन वॉयट के भाई और हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के चाचा थे. चिप टेलर के गाने “एंजल ऑफ द मॉर्निंग” का भी अपना एक लंबा इतिहास रहा और 1981 में जब जूस न्यूटन ने इसे हॉट 100 चार्ट पर चौथे नंबर पर पहुंचाया तो यह अपने चरम पर पहुंच गया.

उस समय नहीं मिली ज्यादा लोकप्रियता

यह गाना एसी चार्ट पर भी नंबर वन पर पहुंचा और कंट्री रेडियो पर भी चार्ट में शामिल रहा. यह गाना मूल रूप से 1967 में एवी सैंड्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया था लेकिन उस समय इसे ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली. इसका पहला हिट संस्करण मेरिलि रश का था, जो 1968 में चौथे नंबर पर पहुंचा था.

“एक कुशल कहानीकार” के रूप में याद करते हैं मित्र

बाद में इसे नीना सिमोन, ओलिविया न्यूटन-जॉन और द प्रिटेंडर्स जैसे अन्य कलाकारों ने भी रिकॉर्ड किया. मित्र उन्हें “एक कुशल कहानीकार” के रूप में याद करते हैं, जिनका संगीत और विरासत आने वाली पीढ़ियों के माध्यम से जीवित रहेगी.

इसे भी पढ़ें. 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम: इनकम टैक्स से लेकर रेलवे तक, जानिए आपकी जेब पर कितना असर

Latest News

Asian Para Games: PM मोदी ने स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व व खुशी का पल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने...

More Articles Like This

Exit mobile version