ट्रेन में RPF अधिकारी पर रेजर से हमले के आरोप में एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी गिरफ्तार, 1 घंटे तक किया था हंगामा

Mumbai: अरावली एक्सप्रेस में RPF जवानों के साथ झगड़े के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि टीवी, फिल्म और ओटीटी जगत में काम करने वालीं एक्ट्रेस ने ट्रेन के एसी कोच में जमकर हंगामा किया. कभी कपड़े उतारे तो रेजर से हमला कर दिया. करीब 1 घंटे तक ये हंगामा रेल में चलता रहा. ये मामला 12 अगस्त को देखने को मिला था. आरोप है कि एक्ट्रेस शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं.

स्लीपर का टिकट लेकिन AC में सवार थीं एक्ट्रेस 

उनके पास स्लीपर ट्रेन का टिकट था लेकिन वह एक रिजर्व्ड AC कोच में सवार थीं. जिस यात्री की सीट थी, उन्होंने शिकायत की और फिर ये बखेड़ा शुरू हुआ. बोरीवली और दहानू के बीच रात 9.30 बजे से 10.50 बजे के बीच में ट्रेन में हंगामा हुआ. पैसेंजर ने टीटी को बुलाया और अंतरा बनर्जी से अपनी रिजर्व्ड सीट खाली करने को कहा. तब टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को अलर्ट किया. तब RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने झगड़े की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव किया.

पुलिस के साथ गाली-गलौज

इस दौरान अंतरा बनर्जी पर आरोप लगा कि उन्होंने पुलिस के साथ गाली-गलौज की. झगड़े के दौरान वह हिंसक हो गई और अपने कपड़े उतारे. इतना ही नहीं रेजर की ब्लेड भी लहराने लगी और अधिकारी पर हमला कर दिया. इस घटना में एक्ट्रेस को भी चोट लगी. अंतरा बनर्जी ने झगड़े के बीच ट्रेन के एसी कोच का शीशा तोड़कर भागने की कोशिश भी की. आखिरकार आरपीएफ ने दहानू रेलवे स्टेशन पर उन्हें उतारा और गवर्नमेंट रेवले पुलिस को सौंप दिया.

पुलिस की यूनिफॉर्म और उनके फोन को नुकसान

बताया तो ये भी कहा कि एक्ट्रेस ने इतना हंगामा किया कि पुलिस की यूनिफॉर्म और उनके फोन को नुकसान हुआ. अगली सुबह अंतरा बनर्जी को बोरीवली रेवल पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस ने ये भी बताया कि जब एक्ट्रेस को परिवार व कानूनी सलाह लेने के लिए कहा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया और खुद की गिरफ्तारी की मांग की. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया और जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. राजस्थान में पूर्व PM की प्रतिमा का अनावरण, ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर भड़के शाह, कहा कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए

Latest News

हूतियों से निपटने का ऐलान, सऊदी ने तुर्की, पाकिस्तान संग बनाया MMDC गठबंधन, UAE और ओमान ने खुद को रखा अलग

New Delhi: सऊदी अरब ने हूतियों से निपटने के लिए तुर्की और पाकिस्तान के साथ मिलकर एक मल्टीनैशनल मैरीटाइम...

More Articles Like This

Exit mobile version