इस टीवी एक्ट्रेस की अचानक मौत, परिवार के साथ इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर

Must Read

Aparna Nair Death: मनोरंजन की दुनिया को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, 31 वर्षीय फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत की खबर सामने आई है. एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने घर में कल रात मृत मिली हैं. इस मामले की सूचना पुलिस को होने के साथ ही अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है. एक्ट्रेस की मौत किस वजह से हुई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है.

टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत
बता दें कि मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर अपने घर में गुरुवार को लगभग शाम 7.30 बजे मृत पाई गईं. जिस दौरान उनकी मौत की खबर सामने आई उस वक्त घर पर उनकी मां और बहन मौजूद थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करमना थाला स्थित घर के कमरे में उनका शव लटका हुआ पाया गया था. इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया है.

इस पूरे घटनाक्रम में फिलहाल एक्ट्रेस अपर्णा नायर के शव को अस्पताल में जांच के लिए रखा गया है. मलयालम टीवी एक्ट्रेस की अचानक मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पूरे माले की जांच गंभीरता के तौर पर की जा रही है.

एक्ट्रेस की हैं दो बेटियां
गौरतलब है कि 31 साल की अपर्णा नायर मलयालम टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस थीं. उनके परिवार में पति के साथ उनकी दो बेटियां हैं. एक का नाम थ्रया और दूसरी का नाम कृतिका हैं. अचानक एक्ट्रेस के दुनिया से जाने की वजह से परिवार सदमें में है. टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं. वहीं, वो अपने खुद से जुड़े मोमेंट्स को फैंस से शेयर किया करती थीं.

यह भी पढ़ें-

Bhojpuri: नीले रंग की ड्रेस में नीलम गिरी ने ढाया ऐसा कहर, वीडियो उड़ा रहा गर्दा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This