बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के कैफे में चोरों ने बोला धावा, CCTV में कैद हुई वारदात; एक्ट्रेस ने जताई चिंता

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Archana Gautam: अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे में चोरी का मामला सामने आया है. घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है. अर्चना ने चोरी से जुड़ा CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और लोगों से अपने घरों तथा दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की.

अर्चना द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति कैफे के भीतर दाखिल होता नजर आ रहा है. फुटेज में वह कथित तौर पर कैफे का पूरा कैश काउंटर उठाकर ले जाता दिखाई देता है. घटना के बाद अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से आरोपी की जल्द पहचान कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

मेहनत से तैयार किया था कैफे

वीडियो साझा करते हुए अर्चना ने बताया कि उन्होंने कैफे को तैयार करने में अपनी जमा पूंजी और काफी मेहनत लगाई थी. उनके मुताबिक, कैफे की एक-एक चीज को उन्होंने काफी सोच-समझकर तैयार किया था, ऐसे में चोरी की इस घटना से उन्हें गहरा धक्का लगा है. अभिनेत्री ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वह घटना का वीडियो इसलिए सार्वजनिक कर रही हैं, ताकि दूसरे लोग भी ऐसी घटनाओं को लेकर सावधान रहें और अपने घरों एवं कारोबार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें.

मुंबई पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग Archana Gautam

अर्चना ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कराई जा चुकी है. उन्होंने मुंबई पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि मुंबई को वह हमेशा सुरक्षित शहर के तौर पर देखती रही हैं, इसलिए उनके कैफे में हुई चोरी की घटना ने उन्हें काफी निराश किया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और सुरक्षा को लेकर लापरवाही न बरतें.

कई कलाकारों ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. फैंस ने भी अभिनेत्री के प्रति समर्थन जताया और उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी. अर्चना गौतम ने अक्टूबर 2025 में मुंबई में अपना फूड आउटलेट शुरू कर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था. ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ में भी वह कुकिंग को लेकर अपनी रुचि और हुनर दिखा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे को पिता की सेहत की चिंता, हर हफ्ते मिल रहा हेल्थ अपडेट, चल रहा डायलिसिस

Latest News

दूसरी बार टूटा ट्रंप का ‘नोबेल’ वाला सपना, नावी के नाम का ऐलान होते ही मायूस हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति का खेमा

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार पाने का सपना फिर से टूट गया है. नॉर्वे...

More Articles Like This

Exit mobile version