Bhojpuri: अरविंद अकेला और नीलम गिरी के नए गाने ‘चुभुर चुभुर 2’ ने कायम किया नया रिकॉर्ड, आप भी देखिए वीडियो

Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के गानों का दीवाना पूरा भोजपुरी समाज है. भोजपुरी जानने वाले, समझने वाले सभी लोग कल्लू के गानों को सुनते हैं. हाल ही में एक गाना उनका रिलीज किया गया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के बोल ‘चुभुर चुभुर 2’ (Chubhur Chubhur 2) है. इस गाने को खुद अरविंद अकेला और सुरों की रानी कही जाने वाली शिल्पी राज ने गाया है. ये गाना चुभुर चुभुर गाने का सिक्वल है. दरअसल, इस गाने का पहला पार्ट अरविंद अकेला ने उस वक्त गाया था जब वो भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रख रहे थे. इस गाने से उनको काफी पहचना मिली. गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Rashifal: जुलाई माह का पहला दिन इन 4 राशि वालों के लिए होगा वरदान, जानिए राशिफल

गाने को मिले मिलियन में व्यू

इस गाने पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. दरअसल, इस गाने को खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन व्यू मिल गए हैं. वहीं इस गाने के वीडियो को नाइट थीम पर शूट किया गया है जो काफी शानदार लग रहा है. नीलम और कल्लू की अदाकारी को देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा ले रहे हैं. इस गाने में नीलम और अरविंद की जोड़ी का रोमांस देखने योग्य है. इस गाने में दोनों ने गर्दा उड़ा देने वाला डांस किया है. इस गाने पर लोगों को अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं. फैंस कमेंट के जरिए अपनी बातों को रख रहे हैं.

गाने का म्यूजिक कमाल का

इस गाने को अरविंद अकेला और शिल्पी राज ने गाया है. गाने के लिरिक्स को प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है. संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. वहीं इस गाने की कोरियोग्रफी अमित चावला ने किया है. डीओपी विनय त्यागी ने किया है. वहीं इस गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी पर फिलमाया गया है. इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री ने लोगों को दिल जीत लिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version