अस्पताल में भर्ती आशा भोसले की सेहत को लेकर PM मोदी चिंतित, उन्होंने की उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना

Must Read

New Delhi: कार्डियक अरेस्ट के बाद बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. PM मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा इलाज

आशा भोसले को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहा है. आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर दी.

उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे.” आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है.

अपने करियर में 12 हजार से ज्यादा गाए गाना

आशा भोसले ने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जेसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा.

कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी हो चुकी हैं सम्मानित

उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है.

इसे भी पढ़ें. ईरान-US शांति वार्ता का पहला राउंड खत्म, PAK ने एक और राउंड करने का रखा प्रस्ताव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This