सिंगर व रैपर बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, तलाक के छह साल बाद इस एक्ट्रेस को बनाया अपना हमसफर

Badshah Wedding: सिंगर व रैपर बादशाह ने तलाक के छह साल बाद गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली है. बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. कहा जा रहा है कि दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की दूल्हा-दुल्हन के रूप में तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा

हालांकि, अभी तक सिंगर की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है. लेकिन पूनम रिखी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए हैं. जिसके बाद ये खबर अब कंफर्म ही मानी जा रही है. इन तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए. जबकि ईशा लाल रंग के सूट में शादी के जोड़े में हैं. तस्वीरें देखकर पता चलता है कि दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही सात फेरे लिये हैं.

परिवार के साथ पोज देते दिख रहे हैं दोनों

बादशाह और ईशा रिखी ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई. सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें एक तस्वीर में दोनों परिवार के साथ पोज देते दिख रहे हैं. जबकि दूसरी में कपल साथ खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों मंडप के सामने भी बैठे हैं. कुछ वीडियोज में बादशाह और ईशा एक दूसरे को मजाकिया अंदाज में गला दबाते हुए वरमाला पहनाते नजर आए.

न्यूली वेडेड कपल के तौर की फोटोज भी वायरल

बैकग्राउंड में पंडित के मंत्र पढ़ने की आवाज आ रही है. एक और वीडियो में कपल मंडप पर अग्नि के आगे बैठा दिखाई दे रहा है. इस दौरान बादशाह और ईशा की न सिर्फ शादी के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं, बल्कि दोनों की इसके बाद की न्यूली वेडेड कपल के तौर की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. जहां ईशा ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है. वो बादशाह की बाहों में कोजी होती दिखी हैं. दोनों की ये रोमांटिक तस्वीरें भी पूनम रिखी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही साझा की गई हैं.

जैस्मिन मसीह संग की थी शादी

ये बादशाह की दूसरी शादी है. उनका एक बार तलाक हो चुका है. इससे पहले बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया ने जैस्मिन मसीह संग शादी की थी. साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. लेकिन सिर्फ पांच साल बाद ही 2017 में दोनों अलग हो गए और फिर 2020 में उनका तलाक हो गया. एक्स-कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी मसीह सिंह है.

इसे भी पढ़ें. ‘निष्पक्ष पत्रकारिता को नुकसान उठाना पड़ता है’, SATCAB Symposium 2026 कार्यक्रम में बोले CMD उपेंद्र राय

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version