अवॉर्ड आयोजन में नस्लवादी टिप्पणी पर विवाद के बाद BAFTA ने माफी मांगी, डेविडसन के बारे में भी दी सफाई

Mumbai: 79वें बाफ्टा अवॉर्ड के आयोजन में विवाद के बाद ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स ने माफी मांगी है. 22 फरवरी को कार्यक्रम में सिनर्स मूवी स्टार्स माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी हुई थी, जहां सिनेमा जगत के दुनियाभर के सितारे अवॉर्ड लेने पहुंचे हुए थे.

काम करने वाले एक स्कॉटिश कार्यकर्ता

हालांकि समारोह के दौरान प्रस्तोता एलन कमिंग ने दर्शकों को बताया था कि आयोजन में उपस्थित अतिथियों में जॉन डेविडसन शामिल हैं, जो टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए काम करने वाले एक स्कॉटिश कार्यकर्ता हैं और बाफ्टा-नामांकित फिल्म ‘आई स्वियर’ उन्हीं के जीवन से प्रेरित है.

दोनों स्टार्स के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी

सिनर्स स्टार्स माइकल बी. जॉर्डन और डेलरॉय लिंडो बाफ्टा अवॉर्ड 2026 में बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर नजर आए. जब ये दोनों स्टार्स स्टेज पर पुरस्कार के विजेता का ऐलान कर रहे थे, तभी स्कॉटिश टॉरेट कार्यकर्ता जॉन डेविडसन ने जोर से चिल्लाते हुए इन दोनों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की, जिससे मामला गड़बड़ा गया और विवाद शुरू हो गया.

गेस्ट ने सुनी आपत्तिजनक भाषा

बाफ्टा ने हाल ही में माफीनामा जारी करते हुए कहा कि 79वें बाफ्ता अवॉर्ड्स के दौरान हमारे गेस्ट ने आपत्तिजनक भाषा सुनी, जिसने कई लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई. हम इस गलती को स्वीकारते हैं, ये जो भी कुछ हुआ है, इसके लिए हम माफी मांगते हैं. जॉन डेविडसन के बारे में सफाई देते हुए बाफ्टा ने कहा कि हमारे मेहमान जॉन डेविडसन टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं.

आवाज पर कंट्रोल नहीं कर पाता

ये एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसमें व्यक्ति अपनी आवाज पर कंट्रोल नहीं कर पाता और उसके मुंह से कुछ भी निकल जाता है. जॉन की स्थिति के बारे में हमें पहले ही अवगत कराया गया था. हम अपने सभी गेस्ट की सिक्योरिटी को गंभीरता पूर्वक लेते हैं.

6 अलग-अलग कैटेगरी में जीत का परचम

बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में जिस फिल्म का दबदबा देखने को मिला वह ऑस्कर अवॉर्ड विनर कलाकार लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर मूवी वन बैटल आफ्टर अनदर रही. इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ने 79वें बाफ्ता पुरस्कार में 6 अलग-अलग कैटेगरी में जीत का परचम लहराया.

इसे भी पढ़ें. रेलवे का सुपर ऐप ‘रेलवन’: अब एक ही ऐप से बुक होंगे सभी ट्रेन टिकट, UTS होगा बंद

Latest News

यूरोप के 13 देशों में भारत के हथियारों का 7,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात, 1,600% उछला एक्सपोर्ट

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय कंपनियों ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर यानी...

More Articles Like This

Exit mobile version