Adipurush के रावण की एक्टिंग ने जीता दर्शकों का दिल, राम से ज्यादा मिली Popularity

Must Read

BestActorSaif: प्रभास, कृति और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष ने सिनेमाघरों में तो शानदार एंट्री की है. लेकिन, फिल्‍म को लेकर विवाद भी बढ़ता जा रहा है. फिल्‍म के डायलॉग से नाखुश दर्शक फिल्‍म को देशभर में बैन करने की मांग कर रहे है. फिल्म में हनुमान और रावण को ऐसे डायलॉग बोलते देखा जा रहा है, जो कि संस्कृति के खिलाफ है.

इसी के चलते सोशल मीडिया पर मेकर्स और लेखक की जमकर आलोचना हो रही है. लेकिन, फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर #BestActorSaif ट्रेंड कर रहा है. चलिए जानते हैं सैफ की एक्टिंग को लेकर क्या कह रहे हैं फैंस…

फैंस इस मूवी में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की एक्टिंग को काफी ज्‍यादा पसंद कर रहे है. यूजर्स का कहना है, सैफ ने रावण का किरदार निभाया और निस्संदेह वह सबसे अच्छे खलनायक हैं. वहीं कुछ लोगों को सैफ का लुक काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वाह!…सैफ अली खान का लुक और किरदार देखने वाला है.

वहीं एक यूजर ने लिखा- आदिपुरुष के लिए सैफ अली खान के रावण में परिवर्तन को देखना एक सिनेमाई खुशी है. एक ने लिखा- सैफ ने रावण का किरदार कर उसे जीवांत कर दिया है. एक अन्‍य यूजर ने लिखा- खाकर सैफ को देखने ही गए थे!! और उन्होंने निराश नहीं किया. वाह उम्दा एक्टिंग और लुक. एक दूसरे यूजर ने लिखा- शो को पूरी तरह से चोरी करने और फिल्म को बचाने के लिए सैफ अली खान के लिए खूब तालियां.

भले ही देश भर में मूवी को बैन करने की मांग हो रही है, लेकिन सैफ अली खान की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सैफ अली खान को लेकर कोई निगेटिव रिस्पांस नहीं मिला है.

ये भी पढ़े:- Adipurush Ravana Troll: रावण का पाइथन मसाज दर्शकों को नहीं आया पसंद, बताया- ‘डिजास्टर मूवी’

ये भी पढ़े:- Adipurush: ‘आदिपुरुष’ में रावण के किरदार को लेकर भड़के Prem Sagar, बोले- पापाजी ने भी ‘रामायण’ बनाते समय…

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This