Bhojpuri: गर्लफ्रेंड की शादी में रसियन नचवाएंगे कल्लू, भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ भी संभव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arvind Akela New Bhojpuri Song: ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी सिने जगत का कोई विशेष नाता रूस से जुड़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में रसियन की चर्चा खूब हो रही है. पहले भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में रसियन को लेकर चर्चा में थे, अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला का नाम शामिल हो गया है. हाल ही में सिंगर अरविंद अकेला का एक गाना रिलीज किया गया था. इस गाने में कल्लू टुनटुन यादव से भी एक कदम आगे नजर आ रहे हैं.

नए रिलीज किए गए इस गाने के बोल ‘रसियन नचवाइब बराती में’ है. इसे अरविंद अकेला कल्लू और नेहा राज ने मिलकर गाया है. इस वीडियो गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. जो लोगों को काफी पंसद आ रहा है.

गर्लफ्रेंड की शादी में क्या करेंगे
अरविंद अकेला का नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है. इस गाने को लोगों का शानदार प्यार मिल रहा है. इस वीडियो गाने में देखने को मिल रहा है कि एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में रसियन नचवाने की बात कह रहे हैं.

दरअसल, गाने में कल्लू की प्रेमिका बनी एक्ट्रेस रक्षा नजर आ रही हैं वो कहती हैं कि उनकी शादी किसी और से होने जा रही है. ऐसे में कल्लू कहते हैं कि शादी के दिन वो पूरे इलाके में फायरिंग करेंगे साथ में वो प्रेमिका की शादी में रसियन को बुलाकर डांस कराएंगे. कुल मिलाकर गाने का संगीत धमाकेदार है, लेकिन सवाल है कि रसियन नचवाने और बटवाने को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है.

गाने को मिले खूब व्यूज
जानकारी दे कि कल्लू का ये नया गाना भले देखने में अटपटा लगे, लेकिन इसका संगीत जबरदस्त है. इस गाने को लोगों का प्यार मिल रहा. रिलीज होने के साथ ही ये वीडियो गाना वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इस गाने के लगभग 1 मिलियन व्यूज मिले हैं. गाने को अरविंद अकेला कल्लू, नेहा राज ने मिलकर गाया है. इस गाने के संगीत को विशाल भारद्वाज ने दिया है और लिरिक्स को बिट्टू शर्मा ने दिया है.

टुनटुन यादव ने पहले गाया है रसियन पर गाना
ये पहली बार नहीं है जब भोजपुरी में रसियन पर प्रयोग कर रहा हो. इससे पहले भोजपुरी के सिंगर कहे जाने वाले टुनटुन यादव ने इससे पहले रसियन बंटवा देंगे राशन में जैसे गाने गा चुके हैं. भोजपुरी सिंगर इस प्रकार के गाने गाके क्या संदेश देना चाहते हैं इसे बता पाना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version