Bhojpuri News: बारिश में भींग निरहुआ से मिलने पहुंच गईं आम्रपाली, बोली- पिया बिन नहीं लगता मन, फैंस बोले ये क्या किया?

Must Read

Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली (Amrpali Dubey)और दिनेश लाल यादव, (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. वहीं बीजेपी के आजमगढ़ से सांसद निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी के सुपरस्टार में से एक हैं. इन दिनों उनकी फिल्म ‘माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी’ (Mai, Pride Of Bhojpuri) कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ रही है. इस फिल्म में आम्रपाली और निरहुआ मुख्य भूमिका मे हैं. फिल्म के कई गाने एक के बाद एक रिलीज किए जा रहे हैं. जो फैंस को पसंद आ रहे हैं.

एक और गाना किया गया रिलीज

निरहुआ की फिल्म ‘माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी’ धूम मचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. जियो स्टूडियो में फिल्म ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. वहीं इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज किया गया है. गाने के बोल है ‘पिया के बिना ना लगे जिया’. गाने के वीडियो मे आम्रपाली दुबे की परफॉर्मेंस बाकई लाजवाब है. ये एक सैड रोमांटिक गाना है जिसमे दर्शाया गया है कि प्रेमिका अपने प्रेमी को बारिश में ढूंढ रही है. वहीं उनका प्रेमी (निरहुआ) मिल भी जाता है जो कि प्रेमिका द्वारा दिए गए रेनकोट और पैसे लौटा देता है.

लोगों को कैसा लगा गाना

हालांकि इस गाने को खास व्यूज नहीं मिल रहे हैं. दरअसल इस गाने को रिलीज किए गए एक दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन लगभग 10 हजार के करीब ही व्यू मिल पाए हैं. गाने को वर्ल्ड वाईड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस गाने को प्रियंका सिंह और नाज़िम अली ने अपनी आवाज में गाया है. लिरिक्स प्यारेलाल ने लिखा है तो वहीं संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है. फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और निशांत उज्ज्वल हैं तो निर्देशन रनीश मिश्रा ने किया है. बता दें ये फिल्म ओटीटी पर 25 मई को रिलीज की गई थी.

यह भी पढ़ें-

Weather Update: ‘बिपरजॉय’ बनेगा मानसून की राह में रोड़ा, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान कब और कहां होगी बारिश

Latest News

PoK के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

Raja Mohammad Zulqarnain Khan Death: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का...

More Articles Like This