Chhath Puja Songs: इन छठ के गीतों के बिना अधूरा है छठ का महापर्व, यहां देखिए प्रमुख गानों की लिस्ट

Must Read

Chhath Puja Songs: हिंदू धर्म के प्रमुख त्‍योहारों में से एक है छठ (Chhath Puja 2023) महापर्व. बिहार के लोगों के लिए ये छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक इमोशन हैं. इस साल छठ की शुरूआत 17 नवंबर से होने जा रही है. जिसकी तैयरियां शुरू हो चुकी हैं. इस दिन महिलाएं अपने संतान की उन्नति और दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं. छठ के दौरान हर जगह पारंपरिक गीतों की भी गूंज सुनाई देती है. आइए जानते हैं छठ से (Chhath Puja Songs) जुड़े कुछ ऐसे गीत जो काफी लोकप्रिय हैं.

पावन पर्व छठ के भोजपुरी गीत
छठ के दिन पूजा-अराधना के साथ-साथ भोजपुरी गीत का भी अलग महत्व है. जिनके बिना ये पावन पर्व अधूरा लगता है. आज हम आपको कुछ ऐसा गीतों के बारे में बताने वाले हैं जो काफी मशहूर हैं. नीचे देखें प्रमुख गानों की लिस्ट

यह भी पढ़ें- गाय जैसी पत्नी पाकर धन्य हुए पवन सिंह, वीडियो सांग तेजी से हो रहा वायरल

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2023: इस साल कब मनाया जाएगा छठ महापर्व? जानिए सही डेट और महत्‍व

‘आ गईली छठी मईया‘
भोजपुरी गायक सोनू राजा द्वारा गाया गया ये गीत काफी सुपरहिट है. हर साल छठ के खास दिन पर ये भोजपुरी गीत जरूर बजाया जाता है.

‘उग हे सूरज देव‘
अनुराधा पौडवाल ने इस भोजपुरी गीत को अपनी आवाज दी है. उनका ये गीत काफी लोकप्रिय है.

‘छठ करे आई‘
बता दें कि छठ के इस गीत को रितेश पांडे ने गाया है. इस गीत को बिहार के हर घर घर में खूब पसंद किया जाता है.

छठी मईया सुन ली पुकार
इस सुपरहिट गाने को अंजली भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है. छठ का ये भोजपुरी गीत खूब पॉपुलर है.

‘कांच ही बांस के बहंगिया‘
छठ के इस गीत को सुनकर हर कोई रो देता है. इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है. ये गीत सभी गीतों से काफी मशहूर है.

‘छपरा छठ मनाएंगे‘
इस गीत को मशहूर गायक खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है. ये गाना बाकी छठ गीत से अलग है. इस पर लोग जमकर रील्स भी बनाते हैं.

पेन्हीं ना बलम जी पियरिया
छठ के इस सुपरहिट को काजल राघवानी ने अपनी आवाज दी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This