Ladla 2 First Look: बड़े पर्दे पर खेसारी मचाएंगे धमाल, ‘लाडला 2’ का फर्स्ट लुक आया सामने

Ladla 2 First Look: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव को ट्रेंडिंग स्टार के तौर पर जाना जाता है. खेसारी की फिल्मों और गानों का इंतजार उनके फैंस को काफी बेसब्री से रहता है. इस बीच ट्रेंडिंग स्टार के फैंस इन दिनों मोस्ट अवेटेडे फिल्म ‘संघर्ष 2’ की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के रिलीज से पहले ही खेसारी ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइ दिया है. दरअसल, एक्टर की एक और अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी किया गया है. इस फिल्म का नाम है ‘लाडला 2’. ये फिल्म वर्ष 2015 में आई फिल्म ‘लाडला’ का सिक्वल है. इसका ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

कब होगी रिलीज
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्मों का इंतजार बिहार और यूपी में ही नहीं बल्कि देश भर में उनके फैंस करते हैं. इस बीच उनकी अगली फिल्म का पोस्टर जारी किया गया. मिली जानकारी के अनुसार ‘लाडला 2’ का पहला ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज किया जाना है. इस फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है. इनकी फिल्मों को काफी सराहना मिलती है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ माया यादव के साथ मेघा श्री, अमित शुक्ला, अनूप अरोड़ा, एयाज़ खान और रश्मि शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म के कोप्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह औऱ विवेक कुमार हैं. गीतकार अरविंद तिवारी है, विनय निर्मल, सत्या सावरकर और बबुआ विकास है.

खेसारी के गाने रहे हिट
आपको बता दें कि खेसारी की आगामी फिल्म ‘संघर्ष 2’ का इंतजार दर्शकों को काफी समय से है. इस फिल्म का गाना ‘गजब जीवन जीही’ ने पहले ही गर्दा उड़ा रखा है. इस गाने में खेसारी से साथ माही श्रीवास्तव को देखा जा सकता है. वहीं, इस फिल्म के रिलीज से पहले ही खेसारी की एक और फिल्म की फर्स्ट लुक जारी किया गया जिससे फैंस में उत्साह है.

यह भी पढ़ें–

Latest News

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

दीपावली के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से विशेष कार्यक्रम ‘स्वर्णिम संध्या’ का आयोजन किया गया....

More Articles Like This

Exit mobile version