Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में फिर एंट्री लेंगे एल्विश यादव और मनीषा रानी, धमाकेदार होगा वीकेंड का वार

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ने शुरू होते ही फैंस का दिल जीत लिया है. घर में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स किसी के दिल के साथ खेल रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों के दिमाग का दही कर रहे हैं. बिग बॉस में बीते हफ्ते मनस्वी मगमई और समर्थ जुरेल ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. अब इस सप्ताह घर में 2 फेम की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं.

एल्विश यादव और मनीषा रानी लेंगे एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीकेंड के वार पर बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मनीषा रानी (Manisha Rani) एक साथ नजर आ सकते हैं. बता दें कि ये दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि बतौर मेहमान बनकर शो पर आएंगे. दोनों सलमान खान के शो में ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ (Temptation Island) का प्रमोशन करने के लिए आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों सलमान खान से बातचीत करने के बाद घर के प्रतियोगियों के साथ गेम खेलेंगे.

ये भी पढ़ें- क्या उर्फी जावेद सच में हुईं गिरफ्तार? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई और फैंस के रिएक्शन

करण और मौनी के साथ नजर आएंगे एल्विश
बता दें कि एल्विश डेटिंग रियलिटी शो टैम्टेशन आइलैंड में बतौर को-होस्ट नजर आने वाले हैं. इस शो के मुख्य होस्ट करण कुंद्रा और मौनी रॉय होंगे. इस शो में कपल्स अपने रिश्ते को पूरे देश के सामने परखते नजर आएंगे. नए शो का प्रीमियर 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा. एल्विश के साथ उनके दोस्त अभिषेक मल्हान भी शो का हिस्सा रहेंगे. दोनों को एक बार साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है.

जानिए कौन हैं एल्विश यादव?
एल्विश यादव मशहूर यूट्यूबर हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया था. साथ ही उन्हें नई पहचान भी मिली. हाल ही में उर्वशी रौतेला के साथ उनका एक एल्बम भी रिलीज हुआ था. इसके बाद वो मनीषा रानी के साथ गाने में भी नजर आ चुके हैं. फिलहाल, एल्विश टेम्पटेशन आइसलैंड को लेकर सुर्खियों में हैं.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version