Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने लाइव ऑडियंस के सामने विक्की जैन की उड़ाईं धज्जियां, बोले- ‘यहां बीवी के नाम पे है…’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss 17) का ये सीजन काफी दिनों से टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. जैसे-जैसे फिनाले की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे घर का तापमान बढ़ता जा रहा है. हाल ही में हुए टॉर्चर टास्क के दौरान दो टीमो में खूब लड़ाई देखने को मिली, जिसने घर के रिश्ते और माहौल दोनों बदल दिए.

वहीं, आगामी एपिसोड का एक प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने विक्की जैन (Vicky Jain) को लाइव ऑडियंस के सामने कुछ ऐसा बोला है जिसे सुनकर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के चेहरे का रंग उड़ता नजर आया है.

लाइव ऑडियंस ने किया चीयर

दरअसल, वायरल प्रोमों में देखने को मिला है कि घर में फिर से एक टास्क होने वाला है, जिसमें लाइव ऑडियंस भी इस टास्क का हिस्सा होगी. वहीं, घर के सदस्य एक-दूसरे को जमकर रोस्ट करते नजर आएंगे. प्रोमों में मुनव्वर फारुकी ये कहते दिखाई दिए कि, विक्की भाई ने झगड़े में मुझे बोला था कि तुम्हारे जैसे 200 लोग मेरे यहां काम पे हैं…मैं तो एक ऐसे इंसान को जानता हूं जो यहां बीवी के नाम पे है. उनके इस रोस्टिंग पर ऑडियंस उन्हें चीयर करती है. मुनव्वर आगे कहते हैं- अंकिता लोखंडे कहती हैं कि टीवी मेरा मायका है, तो ये दामाद मायके में कुछ ज्यादा दिन नहीं रुक गया यहां. अपने पति का मजाक उड़ता देख अंकिता काफी गुस्से में दिखाई देती हैं. वहीं, विक्की मुस्कुराते दिखे.

ये भी पढ़ें- अभी OTT पर नहीं देख सकेंगे एनिमल… कोर्ट ने नेटफ्लिक्स और T-Series को जारी किया समन

मुनव्वर-अंकिता की दोस्ती में दरार

शो में मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे की अच्छी बॉडिंग देखने को मिली थी, लेकिन हाल ही में टॉर्चर टास्क के दौरान उनकी दोस्ती में दरार आ गई. दरअसल, टॉर्चर टास्क में घर के सदस्यों को दो टीमों में बाटा गया. टीम ए में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और अरुण थे. वहीं टीम बी में अंकिता लोखंडे, ईशा, आयशा खान और विक्की जैन थे. टास्क में टीम बी द्वारा की गई चीटिंग ने गेम का पासा ही पलट दिया. जिसके बाद पहले विक्की और मुनव्वर की लड़ाई हुई. वहीं अंकता ने भी मुनव्वर को गुस्से में बहुत बुरा भला कहा.

ये लोग हैं नॉमिनेट

बता दें कि टॉर्चर टास्क में टीम बी हार गई थी. जिसके बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटड सदस्य हैं ईशा मालवीय, आयशा खान, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे. अब इन चारों में किसका सफर इस हफ्ते खत्म हो जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version